नयी सदी से मिल रही, दर्द भरी सौगात!
बेटा कहता बाप से, तेरी क्या औकात!!
पानी आँखों का मरा, मरी शर्म और लाज!
कहे बहू अब सास से, घर में मेरा राज!!
भाई भी करता नहीं, भाई पर विश्वास!
बहन पराई हो गयी, साली खासमखास!!
मंदिर में पूजा करें, घर में करें कलेश!
बापू तो बोझा लगे, पत्थर लगे गणेश!!
बचे कहाँ अब शेष हैं, दया, धरम, ईमान!
पत्थर के भगवान हैं, पत्थर दिल इंसान!!
पत्थर के भगवान को, लगते छप्पन भोग!
मर जाते फुटपाथ पर, भूखे, प्यासे लोग!!
फैला है पाखंड का, अन्धकार सब ओर!
पापी करते जागरण, मचा-मचा कर शोर!
पहन मुखौटा धरम का, करते दिन भर पाप!
भंडारे करते फिरें, घर में भूखा बाप!
अच्छी लगे तो आगे शेयर कीजिए नहीं तो रहने दिजिये। धन्यवाद॥॥॥
Saturday, November 28, 2015
एक मित्र ने बहुत ही सुंदर पंक्तियां भेजी है, फारवर्ड करने से खुद को रोक नहीं पाया ...
Saturday, August 15, 2015
What is shivling ..? Do u know ???
शिव लिंग पूजा का राज जुडा है उत्तरकाण्ड से
शिव की यागीश्वर में तपस्या
=====================
जैसे के आपको ज्ञात होगा और कथा आपने सुनी होगी !
जब दक्ष्य प्रजापति ने कनखल के समीप यज्ञ किया था ! यहाँ पर शिव के अतिरिक्त सबको इस यज्ञ में बुलाया गया था! शिव की अर्धांगिनी पार्वती जो जब यह पता चला और अपने पति के तिरस्कार को देखकर वो वो कनखल जाकर यज्ञ के हवन में कूद पड़ी और देह त्याग कर दिया !
शिव ने कैलाश के यह बात जान दक्ष प्रजापति का यज्ञ विध्वंश कर सबका नाश कर दिया! और की भस्म को आच्छादित कर झाकर सैम (अल्मोड़ा जिले में स्थिति) में तपस्या की! झाकर सैम को तब से देवदारु वन के आच्छादित बताया है ! झाकर सैम जागीश्वर पर्वत में है !
कुमाउ के इस पर्वत में वशिष्ठ मुनि अपनी पत्नियों सहित रहते थे ! एक दिन ऋषि ने पत्नियों ने कुशा और व समिधा एकत्र करते हुए शिव को रख मले हुए नगनवस्था में तपस्या करते देखा ! गले में साप की माला थी और आँखे बंद, मौन धारण किये हुए, चित उनका काली (पत्नी) के शोक में संतप्त था! ऋषि के सित्र्याँ उनके सौंदर्य को देखकर उनके चारो और एकत्र हो गयी!
सप्त ऋषियों की की सातो स्त्रियाँ जब रात में न लौटी तो प्रातः काल वे दूदने को गए ! देखा, तो शिव समाधि लिए है, और स्त्रियाँ उनके चारो और बेहोश पड़ी है
ऋषियों का शिव को शाप देना
=====================
यह देख कर ऋषियों के मन में विचार आया की शिव ने उनकी स्त्रियों की बेजज्ती की है, शिव को शाप दिया "जिस इन्द्रय यानी जिस वस्तु से तुमने यह अनौचित्य किया है, वह लिंग) भूमि में गिर जाय "!
तब शिव ने कहा "
"तुमने मुझे आकरण शाप दिया है, लेकिन तुमने मुझे संकित अवस्था में पाया है, इस लिए में तुमारे शाप का विरोध नहीं करूँगा ! मेरा लिंग धरती पर गिरेगा और तुम सातो सप्त ऋषि के रूप में आकाश में चमकोगे" अतः शिव ने शाप के अनुसार अपने लिंग को धरती में गिराया !
सारी धरती शिव
Wednesday, August 12, 2015
nice thoughts
.
.
1) कितना मुश्किल है, जिंदगी का सफर..., भगवान मरने नही देते और इंसान जीने नही देते।
2) खून जिसका भी हो रंग सबका एक ही है, कैसे पता लगाया जाये बेगाना कौन है और अपना कौन है।
3) चलो माना दुनियाँ बहुत बुरी है, लेकिन तुम तो अच्छे बनो तुम्हे किसने रोका है....!!
4) जो जैसा है, उसे वैसा ही अपना लो…!! रिश्ते निभाने आसान हो जायेंगे..,
5) “दुआ” कभी खाली नही जाती… बस लोग ईन्तजार नही करते..!!
6 ) हे स्वार्थ तेरा शुक्रिया... एक तू ही है , जिसने लोगो को आपस में जोड़ कर रख रखा है.
7) वक़्त की मार तो देख... दुनिया जीतने वाले सिकंदर का देश ... दिवालिया हो गया....
8) ''' गिरना भी अच्छा है,औकात का पता चलता है ,, ''' बढ़ते हैं जब हाथ उठाने को, अपनों का पता चलता है ,,
9) बहुत देखा जीवन में समझदार बन कर, पर ख़ुशी हमेशा पागल बनने पर ही मिलती है...!!!
10) गलती जिंदगी का एक पन्ना है; परन्तु 'रिश्ते' पूरी किताब हैं। ज़रूरत पड़ने पर 'गलती' का पन्ना फाड़ देना लेकिन एक पन्ने के लिए पूरी किताब मत फाड़ देना
11) जिन्दगी के सफर से, बस इतना ही सबक सीखा है । सहारा कोई कोई ही देता है, धक्का देने को हर शख्स तैयार बैठा है...!!
12) इंसान को उस जगह हमेशा 'खामोश' रहना चाहिये - जहां . . . 'दो कौड़ी' के लोग अपनी 'हैसियत' के गुण गाते हों.....
13) धर्म से कर्म इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि धर्म करके भगवान से मांगना पडता है, जब कि कर्म करने से भगवान को खुद ही देना पडता है॥
14) कोई भी ईन्सान इतना अमीर नही होता की वो अपना भुतकाल खरीद सके ... और... कोई इतना गरीब नही होता की वो अपना भविष्य न बदल सके.
15) इंसान को अपनी औकात भूलने की बीमारी है और कुदरत के पास उसे याद दिलाने की अचूक दवा...
16) छोटे छोटे कदम मीलों का सफर तय कर सकते हैं।
17) ‘सब्र’ और ‘सच्चाई’ एक ऐसी सवारी है…..जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती….. ना किसी के कदमो में…और ना किसी की नज़रों में..!!
18) अच्छे के साथ अच्छे रहे...लेकिन बुरे के साथ बुरे नहीं बने... "क्योंकि" पानी से खून साफ कर सकते है लेकिन खून से खून नहीं
Sunday, August 9, 2015
APJ Abdul kalam asset
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जायदाद की गिनती की गयी,
जिसमे
६ पँट (2 DRDO युनिफोर्म)
४ शर्ट (2 DRDO युनिफोर्म)
३ सुट (1 पश्चिमी, 2 भारतीय)
२५०० किताबे
१ फ्लैट (संशोधन के लिए दान)
१ पद्मश्री
१ पद्मभूषण
१ भारतरत्न
१६ डॉक्टरेट
१ वेबसाईट
१ ट्विटर
१ इमेल
TV, AC, गाडी, जेवर, शेअर्स, जमीन-जायदाद, बैंक बैलेंस कुछ नही. पिछले 8 सालों से पेंशन की भी रकम अपने गाँव की ग्राम पंचायत को दान दे दी।
असली महात्मा और राष्ट भक्त तो ये थे।...........जय हिन्द
Saturday, August 8, 2015
life line how we got lolz
हो क्या राहा है 3दिन से देख राहा हु राधा माॅ ए हे कोन
कोई भगवान हे क्या
✋भगवान ने पहले
गधे को बनाया
❤और कहा तुम गधे होगे |
❤तुम सुबह से शाम तक
❤बिना थके काम करोगे |
❤तुम घास खाओगे और
❤तुम्हारे पास अक्ल नहीं होगी
❤और तुम 50 साल जियोगे |”
गधा बोला –
मै 50 साल नहीं जीना चाहता |
ये बहुत ज्यादा है |
आप मुझे 20 साल ही दें |
भगवान ने कहा तथास्तु
———————————
भगवान ने फिर कुत्ते को बनाया –
और कहा तुम कुत्ते होगे|
तुम घर की रखवाली करोगे |
तुम आदमी के दोस्त होगे |
तुम वह खाओगे
जो आदमी तुम्हे देगा |
तुम 30 वर्ष जियोगे|”
कुत्ता बोला –
मै 30 साल नहीं जीना चाहता |
ये बहुत ज्यादा है |
आप मुझे 15 साल ही दें |
भगवान ने कहा तथास्तु...
———————————
फिर भगवान ने बन्दर को बनाया –
और कहा तुम बन्दर होगे |
तुम एक डाली से दूसरी में
उछलते कूदते रहोगे |
तुम 20 वर्ष जियोगे |”
तो बन्दर बोला – मै
20 साल नहीं जीना चाहता |
ये बहुत ज्यादा है |
आप मुझे 10 साल ही दें |
भगवान ने कहा तथास्तु……
आखिर में भगवान ने
आदमी को बनाया –
और कहा तुम आदमी होगे |
❤तुम धरती के सबसे अनोखे जीव होगे|
❤तुम अपनी अकलमंदी से
❤सभी जानवरों के मास्टर होगे|
❤तुम दुनिया पे राज करोगे |
❤तुम 20 साल जियोगे |”
तो आदमी ने जवाब दिया –
20 साल तो बहुत कम है|
आप मुझे 30 साल दे
जो गधे ने मना कर दिए,
15 साल कुत्ते को नहीं चाहिए थे,
10 साल बन्दर ने मना कर दिए,
वह भी दे दें|
भगवान ने कहा तथास्तु…
और तीनो जानवरों के साल
(30 साल, 15 साल, 10 साल),
जो की जानवरों ने माना कर दिए थे,
आदमी को मिल गए |
तब से आज तक आदमी
20 साल इन्सान की तरह जीता है|
शादी करता है और
30 साल गधो की तरह बिताता है|
काम करता है और
अपने ऊपर सारा भोझ उठाता है |
और फिर उसके
बच्चे जब बड़े हो जाते है तो
वह 15 साल कुत्ते की तरह
घर की रखवाली करता है,
बच्चे जो उसे दे देते है
वह खा लेता है |
उसके बाद जब वह
रिटायर हो जाता है| तो
वह 10 साल बन्दर की तरह
जीवन बिताता है
एक घर से दूसरे घर या
अपने एक बेटे या बेटी के घर से
❤दूसरे बेटा या बेटी के घर पर
❤अता- जाता रहता है और
❤नए – 2 तरीके अपनाता है
❤अपने पोतो को खुश करने मे
❤और कहानी सुनाने में !!!!!!
ये ही जीवन की सच्चाई है...
Friday, May 22, 2015
Truth of life
लौट आता हूँ वापस घर की तरफ... हर रोज़ थका-हारा,
आज तक समझ नहीं आया की जीने के लिए काम करता हूँ या काम करने के लिए जीता हूँ।
बचपन में सबसे अधिक बार पूछा गया सवाल -
"बङे हो कर क्या बनना है ?"
जवाब अब मिला है, - "फिर से बच्चा बनना है.
“थक गया हूँ तेरी नौकरी से ऐ जिन्दगी
मुनासिब होगा मेरा हिसाब कर दे...!!”
दोस्तों से बिछड़ कर यह हकीकत खुली...
बेशक, कमीने थे पर रौनक उन्ही से थी!!
भरी जेब ने ' दुनिया ' की पहेचान करवाई और खाली जेब ने ' अपनो ' की.
जब लगे पैसा कमाने, तो समझ आया,
शौक तो मां-बाप के पैसों से पुरे होते थे,
अपने पैसों से तो सिर्फ जरूरतें पुरी होती है। ...!!!
हंसने की इच्छा ना हो...
तो भी हसना पड़ता है...
.
कोई जब पूछे कैसे हो...??
तो मजे में हूँ कहना पड़ता है...
.
ये ज़िन्दगी का रंगमंच है दोस्तों....
यहाँ हर एक को नाटक करना पड़ता है.
"माचिस की ज़रूरत यहाँ नहीं पड़ती...
यहाँ आदमी आदमी से जलता है...!!"
दुनिया के बड़े से बड़े साइंटिस्ट,
ये ढूँढ रहे है की मंगल ग्रह पर जीवन है या नहीं,
पर आदमी ये नहीं ढूँढ रहा
कि जीवन में मंगल है या नहीं।
मंदिर में फूल चढ़ा कर आए तो यह एहसास हुआ कि...
पत्थरों को मनाने में ,
फूलों का क़त्ल कर आए हम
गए थे गुनाहों की माफ़ी माँगने ....
वहाँ एक और गुनाह कर आए हम ।।
awesum truth of life. .
Friday, May 15, 2015
Koi farq mat karo kisi me
मशरूफ थे सब अपनी जिंदगी की उलझनों में .
दोस्तों
जरा सी जमीन क्या हिली सबको खुदा याद आने
लगा..!"
इंसान की अमीरी क्या,
फकीरी क्या
ऊपर वाले के एक झटके की बात है प्यारे,
कल सबसे सुरक्षित वही दिखे जिनके सिर के ऊपर छत नहीं था।।
बुलँदी देर तक किस शख्स के हिस्से में रहती हैं,
जितनी ऊँची हो इमारत,
हर वक्त खतरे में रहती है।।