Showing posts with label rap. Show all posts
Showing posts with label rap. Show all posts

Tuesday, March 17, 2015

Wo teen log

< बलात्कार एक बङी समस्या >

कल जब हम दिल्ली गए हुए थे तो वहाँ पर एक
लङकी ने हमसे पूछा यार इस देश मे रेप कब बंद होगेँ

तो हमने कहा बहन मे तुम्हे एक कहानी सुनाती हुँ
ध्यान से सुनना

एक लङकी थी रात को आँफिस से वापस लोट रही थी तो देर भी हो गई थी पहली बार ऐसा हुआ ओर काम भी ज्यादा था तो टाइम का पता ही नही चला

वो सीधे बस स्टेशन पहुँची
वहाँ एक लङका खङा था वो लङकी उसे देखकर डर गई की कही उल्टा सीधा ना हो जाए
तभी वो लङका पास आया ओर कहा बहन तू मौका नही जिम्मेदारी हे मेरी ओर जब तक तुझे कोई गाङी नही मिल जाती मैँ तुम्हे छोङकर कहीँ नही जाउँगा
'' Dont worry "

वहाँ से एक ओटो वाला गुजर रहा था लङकी को अकेली लङके के साथ देखा तो तुरंत ओटो रोक दी ओर कहा कहाँ जाना हे मेडम आइये मे आपको छोङ देता हुँ
लङकी ओटो मे बेठ गई रास्ते मे वो ओटो वाला बोला तुम
मेरी बेटी जैसी हो इतनी रात को तुम्हे अकेला देखा तो ओटो रोक दी आजकल जमाना खराब हेना और
अकेली लङकी मौका नही जिम्मेदारी होती हे

लङकी जहाँ रहती थी वो एरिया आ चुका था वो ओटो से उतर गई
ओर ओटो वाला चला गया

लेकिन अब भी लङकी को दो अंधेरी गली से होकर गुजरना था
वहाँ से सिर्फ चलकर गुजरना था
तभी वहाँ से पानीपुरी वाला गुजर रहा था शायद वो भी काम से वापस घर की ओर गुजर रहा था
लङकी को अकेली देखकर कहा आओ मेँ तुम्हे घर तक
छोङ देता हुँ उसने अपने ठेले को वही छोङकर एक
टोर्च लेकर उस लङकी के साथ अंधेरी गली की और
निकल पङा

वो लङकी घर पहुँच चुकी थी...

आज
किसी की बेटी , बहन सही सलामत घर पहुँच चुकी थी

मेरे भारत को तलाश हे ऐसे तीन लोगो की...

1) वो लङका जो बस स्टेड पर खङा था
2) वो ओटो वाला ओर
3) वो पानीपुरी वाला..

जिस दिन ये तीन लोग मिल जाएगे उस दिन मेरे
भारत मेँ रेप होना बंद हो जाएंगे

" मेरा भारत महान "